Foxconn का वैश्विक एआई सर्वर बाजार में 50% हिस्सेदारी का लक्ष्य
Foxconn के चेयरमैन Young Liu के मुताबिक, दो साल के भीतर वैश्विक एआई सर्वर बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 50% तक पहुंच सकती है। उनका कहना है कि ग्राहकों ने कंपनी की पूरी उत्पादन क्षमता कम से कम डेढ़ साल के लिए पहले ही बुक कर ली है।



